होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:
राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली, आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों, दस्तावेजों के निपटारे तथा विभागीय सेवाओं को लेकर वरिष्ठ संवाददाता दलजीत अजनोहा ने माहिलपुर के नायब तहसीलदार सुखमनिंदर सिंह तुली से विशेष बातचीत की।
विशेष बातचीत के दौरान नायब तहसीलदार सुखमनिंदर सिंह तुली ने राजस्व विभाग की कार्यशैली, लोगों की समस्याओं के समाधान, राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित मामलों तथा विभाग द्वारा आम जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग का सीधा संबंध आम लोगों से है और विभाग का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लोगों के कार्यों का निपटारा करना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
वरिष्ठ संवाददाता दलजीत अजनोहा के साथ हुई इस विशेष बातचीत में राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Comments
Post a Comment