नगर निगम में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया आजादी दिवस / मेयर प्रवीण लता सैनी



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा नगर निगम में 80वां आजादी दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अति महत्वपूर्ण समारोह में नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियनों के प्रधानों, पदधारियों तथा विभिन्न पार्षदों की ओर से भाग लिया गया। सुबह 07:58 बजे नगर निगम में मेयर प्रवीण लता सैनी की ओर से राष्ट्रीय झंडा लहराया गया और विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत का गुणगान किया गया।इस समारोह के दौरान मेयर नगर निगम द्वारा शहरवासियों के नाम संदेश देते हुए शहरवासियों को आजादी दिवस की मुबारकबाद दी गई और उन्होंने अनेकों शहीदों की अद्वितीय कुर्बानी को याद करते हुए नमन किया, जिन्होंने देश के लिए अपनी जानें वारकर देश को आजादी दिलवाई। उन्होंने संविधान समिति जिसके निर्माता बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर जी हैं, जिन्होंने दिन-रात अथक मेहनत करके आजाद भारत को एक लिखित संविधान दिया, उन्हें भी समस्त हाजिरों द्वारा सिर झुकाकर प्रणाम किया गया। मेयर नगर निगम ने शहरवासियों को विशेष तौर पर अपील की कि शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए वे नगर निगम का साथ दें। अपने घर से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई सेवकों को दें। उन्होंने बताया कि होटल प्रेसीडेंसी के सामने पड़ने वाली सड़कों को अति सुंदर बनाने के लिए 45 लाख रुपए खर्च किए गए हैं और इस पर अति आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इस जगह पर शहरवासियों को खाने-पीने की सुविधा देने के लिए 70 लाख रुपए की लागत से पुरानी कचहरी के पास फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया। 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई और सीवरेज की सुविधा देने के लिए नगर निगम द्वारा 3 करोड़ रुपए सीवर लाइन डालने पर खर्च किए गए हैं। नगर निगम द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपए के शहर के अंदर विकास के काम करवाए जा रहे हैं। शहरवासियों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा देने के लिए लगभग 3793 लाइटें लगाई गई हैं। शहरवासियों को पानी की निर्विघ्न सप्लाई देने के लिए शहर के अंदर विभिन्न इलाकों में 34 नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए साल 2025 के दौरान कुल 3750 कुत्ते/कुत्तियां की नसबंदी/नलबंदी कर दी गई है और अब साल-2026 में कुल 5000 कुत्ते/कुत्तियां की नसबंदी/नलबंदी करनी है, जिसका ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया जा रहा है। शहर के अंदर डेंगू मलेरिया बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जा रही है। गौशाला जो एकता नगर में स्थित है, लगभग 350 गौधन की सेवा-संभाल की जा रही है। संबंधित संस्था को 5 लाख रुपए खर्च की अदायगी की जा रही है। शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से 13 लाख रुपए का शव वाहन खरीद किया गया है। अंत में मेयर की ओर से शहरवासियों को आजादी दिवस के शुभ दिवस पर शहरवासियों को लाख-लाख बधाई दी गई।
इस मौके पर कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, संयुक्त कमिश्नर सतीश सैनी, सहायक कमिश्नर कुलदीप सिंह, निगम इंजीनियर हरप्रीत सिंह, पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, मीना कुमारी, जसवंत राय, तीरथ राम, जतिंदर कौर, तनीशा शर्मा, जसपाल चेची, दरिपण सैनी, रजनी कौर, नवजोत कटोच, सुखविंदर कौर, वार्ड नंबर 46 से अजय कुमार वर्मा, जसविंदर कौर, परमजीत कौर, राज रानी और नरिंदर कौर भी इस समारोह में विशेष तौर पर हाजिर थे।

Comments