होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को दो एसी भेंट किए गए हैं, ताकि यहां आने वाले मरीजों को सुविधा मिल सके और अस्पताल की सुविधाओं में और वृद्धि हो सके।
यह जानकारी बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी की रेड क्रॉस संस्था हमेशा ही जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करती आई है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह भेंट अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई है।
रेड क्रॉस की सचिव श्रीमती डिंपल ने कहा कि दोनों एसी अस्पताल में स्थापित कर दिए गए हैं और इससे मरीजों को सुविधा एवं लाभ मिलेगा।
बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदरपाल सिंह ने बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था का अस्पताल को एसी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अस्पताल की सुविधाओं में सुधार के लिए किया गया यह सहयोग सराहनीय है।
Comments
Post a Comment