स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से नशे के विरद्ध लिया गया संकल्प /राजीव वालिया


होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देश भक्ति के माहौल में फाईटर स्पोटस जोन करतारपूर रोड़ कपूरथला में गगनदीप कौर और सुखदीप सिंह बाजवा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर रिटायर्ड आई पी ऐस, आई जी पी अर्जुन अवार्डी स. सुरिंदर सिंह सोढी ( ओलिंपिक गोल्ड मैडलिस्ट ) और युवा खेल भलाई बोर्ड के प्रधान राजीव वालिया पहुंचे । स. सुरिंदर सिंह सोढी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सभी सदस्यों द्वारा सलामी दी गई। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स.सुरिंदर सिंह सोढी ने कार्यक्रम में सभी को आजादी दिवस की शुभ कामनाएं दी और शहीदों की कुबोनियों को याद किया और कहा कि आज उनकी कुर्बानियों की बदौलत ही देश को आज़ादी मिली हैं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी हरप्रीत कौर, आकाशदीप सिंह, गुरिंदर भोगल को तगमे देकर सम्मनित किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और उनकी टीम के सभी सदस्यो के द्वारा स. सुरिंदर सिंह सोढी को सम्मानित चिन्ह भेंट किया गया और उन का धन्यवाद किया गया। राजीव वालिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें भी उन सेनानियों की तरह अपने देश की रक्षा करनी चाहिए और देश के लिए हमेशा ईमानदार रहना चाहिए। राजीव वालिया और उनकी टीम द्वारा संकल्प लिया गया कि आज की नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर करेंगे और खेलों में भाग लेने के लिए उन्हें उत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नशे के विरुद्ध रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर गुरचरण सिंह, पुनीत वर्मा, कमलजीत सिंह संधु,दलजीत सिंह, जसपाल सिंह पनेसर, सुखदेव सिंह पहलवान, सुरजीत सिंह,शेरसिंह नंद्रा, सतनाम सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह, संतिद्वर सिंह, सागर, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. मोनू (जनता ओपटिकल हाऊस करतारपूर) सोमनप्रीत कौर, धीरज प्रीत कौर, लिल्ली, मनप्रीत कौर, नीलम, मीना कुमारी, लक्ष्मी, राबीआ,संतोख सिंह बसरा, समरजीत सिंह,जरनैल सिंह, रेहान वालिया, गुरजट सिंह, संतोख सिंह बसरा शामिल हुए

Comments