आशा किरण स्कूल में लॉज माउंट शिवालिक चंडीगढ़ के सदस्यों ने किया दौराहॉस्टल का राशन स्कूल को भेंट कर स्पेशल बच्चों की सेवा का दिया संदेश
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में लॉज माउंट शिवालिक चंडीगढ़ संस्था के सदस्यों ने दौरा कर स्कूल की गतिविधियों का जायजा लिया और विशेष बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर जसप्रीत सिंह अरोड़ा, कर्नल रमनजीत सिंह रेहसी, अनिल अरोड़ा एवं असीम विशेष रूप से उपस्थित रहे। लॉज माउंट शिवालिक चंडीगढ़ के सदस्यों ने स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले विशेष बच्चों के लिए एक महीने का राशन भेंट किया। संस्था के इस सहयोग से स्कूल प्रबंधन ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के सक्षम लोगों एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास विशेष बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान हैं। इस अवसर पर कर्नल रमनजीत सिंह रेहसी ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और विशेष बच्चों से रूबरू हुए। आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, राम आसरा, प्रिंसीपल शेली शर्मा ने भी लॉज माउंट शिवालिक चंडीगढ़ के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment