***-दरबार बापू गंगा दास जी, माहिलपुर में हंस राज हंस हुए नतमस्तक****दास मनदीप सिंह बैंस मंगा द्वारा हंस राज हंस को सम्मानित किया गया ****बापू लाल बादशाह दरबार की ओर से हंस राज हंस द्वारा दास मनदीप सिंह बैंस मंगा को भी सम्मानित किया गया

 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: पूर्व सांसद, प्रसिद्ध सूफी एवं पार्श्व गायक तथा दरबार बापू लाल बादशाह जी, नकोदर के पूर्व मुख्य सेवादार हंस राज हंस ने दरबार बापू गंगा दास जी, माहिलपुर में पहुंचकर माथा टेका तथा संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर दरबार के मुख्य सेवादार दास मनदीप सिंह बैंस (मंगा जी) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के बीच धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत के दौरान संत महापुरुषों की शिक्षाओं को समाज में शांति, भाईचारे, मानवता और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया गया। दोनों ने समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।हंस राज हंस ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से मन को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्राप्त होती है। ऐसे पवित्र स्थल हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संजोने के साथ-साथ लोगों को अपने नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रेम, एकता, सामाजिक सद्भाव और निस्वार्थ सेवा की भावना को अपनाकर एक मजबूत एवं समरस समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।हंस राज हंस के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार में उपस्थित रही। श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके द्वारा दिए गए शांति, मानवता एवं भाईचारे के संदेश की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरबार का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा इस अवसर पर चेतन शर्मा, सतनाम दास, तलबीर सिंह, गोपी बसरा, बलदेव सिंह बैंस, रवि ठेकेदार, शेरा बेगम पुर, राम नाथ, परमजीत सिंह बैंस आदि थे

Comments