निर्मल कुटिया नंगल खुर्द में शिलान्यास दिवस 8 अगस्त को मनाया जाएगा/बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

 
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
जिला हुशियारपुर के गांव नंगल खुर्द में निर्मल कुटिया, जन्मस्थल ब्रह्मलीन संत बाबा हरनाम सिंह जी के मुख्य सेवादार बाबा मख़न सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से शिलान्यास दिवस (नींह पत्थर) दिवस 8 अगस्त को बहुत ही प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा मख़न सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम के लिए समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब आज प्रातः 11 बजे आरंभ हो गए है गया है और उनका भोग 8 अगस्त को प्रातः 10 बजे डाला जाएगा। इसके उपरांत महान गुरमति समागम दोपहर 2 बजे तक चलेगा तथा संगतों को भंडारा निरंतर वितरित किया जाएगा।

Comments