नागपाल नर्सिंग होम में 30 अगस्त को विशाल खून दान कैंप लगाया जाएगा

 
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
नागपाल नर्सिंग होम गढ़शंकर में समूह प्रबंधकों और स्टाफ की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल खून दान कैंप 30 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक लगाया जाएगा इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया के इस अवसर पर स्वेच्छा से खून दान करने वाले शामिल होंगे जिनके लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है और खून दानियों को प्रमाण पत्र, मेडल और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा इस कैंप में विशेष तौर पर तकनीकी सहयोग संत गुरमेल सिंह ब्लड बैंक बलाचौर का रहेगा इस अवसर पर हरजीत सिंह नागपाल, तरलोक सिंह नागपाल, डाक्टर आत्म जीत नागपाल, एडवोकेट सतिंद राज सिंह नागपाल, एडवोकेट दमन वीर सिंह उपिस्थत थे

Comments