शिवसेना हिंदुस्तान की होशियारपुर में अहम प्रेस वार्ता30 अगस्त के त्रिशूल मार्च को लेकर बनाई रणनीति, राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता की सुरक्षा बहाल करने की मांग



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से जिला होशियारपुर में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब युवा प्रधान राहुल खन्ना की अगुवाई में हुई। प्रेस वार्ता में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर महिला सेना पंजाब प्रधान मंदीप शर्मा जी, पंजाब प्रधान राजेंद्र राणा जी, जिला प्रधान राजेंद्र शिंदा जी, जिला प्रभारी महिला सेना गीता रानी जी, जिला प्रधान महिला सेना सपना जी, युवा हिंदू नेता राजू होसला तथा मजदूर सेना जिला प्रधान अमन शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 अगस्त को निकाले जाने वाले विशाल त्रिशूल मार्च को लेकर संगठन की तैयारियों एवं रणनीति पर चर्चा करना रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि त्रिशूल मार्च को सफल बनाने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता के दौरान शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान श्री पवन गुप्ता जी की सुरक्षा वापस लिए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेता की सुरक्षा वापस लेना सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्री पवन गुप्ता जी की सुरक्षा का तत्काल पुनर्मूल्यांकन कर उचित सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि उनकी सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिंता न रहे।

पंजाब युवा प्रधान राहुल खन्ना ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त का त्रिशूल मार्च शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा और संगठन की मांगों तथा समाज से जुड़े विषयों को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और आगामी त्रिशूल मार्च को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Comments