हरबंस राणा यूके द्वारा भेजी वर्दियां जरूरतमंद 250 छात्राओं को वितरित कीं



 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
 स्कूल प्रबंधन कमेटी की सदस्य एवं कॉरस्पोंडेंट पूनम कुंदरा के प्रयासों से यूके निवासी हरबंस राणा ने अपनी माता संकरी देवी राणा और पिता प्रताप सिंह राणा की स्मृति में जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। पूनम कुंदरा ने जरूरतमंद छात्राओं को ये यूनिफॉर्म वितरित की। इस अवसर पर हरबंस राणा की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की इसी प्रकार सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया गया। स्कूल के प्रधान श्री अविनाश शर्मा, मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों, समस्त स्टाफ तथा स्कूल में पढ़ रही करीब 250 छात्राओं ने इस नेक कार्य के लिए हरबंस राणा और उनके परिवार का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और परमात्मा से प्रार्थना की कि वह हरबंस राणा और उनके परिवार को सदैव स्वस्थ रखे तथा उन्हें चढ़दी कला में रखे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की अनेक छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। सरकार की ओर से इन बच्चों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होती। ऐसे में दानी सज्जनों द्वारा की जाने वाली मदद इन छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Comments