आँखें दान करें - रौशनी बाँटें, अंगदान करें - ज़िंदगी बचाएँआंखदान जागरूकता पंद्रवारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक
होषियारपुर/दलजीत अजनोहा — आई डोनेशन एसोसिएशन (रजि.), होशियारपुर द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक आंखदान जागरूकता पंद्रहवारा मनाया जा रहा है। इस दौरान आंखदान और अंगदान से जुड़ी व्यापक जागरूकता फैलाई जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एसोसिएशन वर्ष 2000 से लगातार आंखदान की सेवा कर रही है। पिछले 26 वर्षों के दौरान 1,500 से अधिक कॉर्निया एकत्र करके जरूरतमंद मरीजों के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त 26 से अधिक मृत देहें पंजाब के मेडिकल संस्थानों को मेडिकल शिक्षा और शोध के लिए दान की गई हैं।
श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवश की स्मरणीय मुहिम के दौरान अंगदान जागरूकता को विशेष रूप से तेज किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप NOTTO पोर्टल पर होशियारपुर जिले से 2,055 से अधिक अंगदान पंजीकरण दर्ज हुए और होशियारपुर ने पंजाब के सभी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन उत्कृष्ट सेवाओं की मान्यता स्वरूप आई डोनेशन एसोसिएशन होशियारपुर को पुलिस लाइनों, होशियारपुर में हुए आज़ादी दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (मंत्री, एन.आर.आई. मामले, जेलें और संसदीय मामले) और डिप्टी कमिशनर श्रीमती आशिका जैन द्वारा प्रदान किया गया।
पंद्रहवारे के दौरान जागरूकता कैंप, सेमिनार, जन सभाएं, प्रण मुहिमें और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक और धार्मिक संस्थानों तथा आम जनता से इस महान कार्य से जुड़ने की अपील की गई है।
एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे आंखों और अंगदान का प्रण लें तथा अपने पारिवारिक सदस्यों को भी इस बारे में जागरूक करें।
Comments
Post a Comment