डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज के इनफार्मेशन ब्रोशर -2026 का विमोचन



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव
श्री.आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा के
मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था
डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के इनफार्मेशन ब्रोशर-2026 का विमोचन
डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सदस्य एडवोकेट श्री.दविंदर मोहन शर्मा
(कॉरेस्पोंडेंस स्कूल) तथा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के कर कमलों द्वारा
किया गया I
सम्बोधन में एडवोकेट श्री.दविंदर मोहन शर्मा ने कहा कि इनफार्मेशन ब्रोशर कॉलेज
में दाखिला लेने वाले नए छात्रों और उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा हितधारकों को
कॉलेज के शैक्षणिक कार्यक्रमों, परिसर के जीवन, सुविधाओं, स्टाफ सदस्यों,
उपलब्धियों तथा अन्य विशिष्ट विशेषताओं के बारे में ज्ञान प्रदान करता है I प्रधान
डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री.आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव
एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा ने ब्रोशर के सफलतापूर्वक विमोचन पर कॉलेज प्रिंसिपल
डॉ.विधि भल्ला को बधाई दी I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने इस अवसर पर बताया कि हमारे कॉलेज में
एम.एड. कोर्स की 50 तथा बी.एड. की 300 सीटें उपलब्ध हैं तथा कॉलेज का
इनफार्मेशन ब्रोशर-2026 नए दाखिला लेने वाले छात्रों को कॉलेज सम्बन्धी व्यापक
जानकारी तथा नियमों की जानकारी देने में सक्षम है I साथ ही उन्होंने ब्रोशर के सफल
विमोचन के लिए डॉ.हरविंदर कौर, डॉ.नरेश शर्मा तथा मैडम प्रिया शर्मा की प्रशंसा की

Comments