खेडां वतन पंजाब दीयां-2026’ की टॉर्च रिले 23 को पहुंचेगी होशियारपुरइंडोर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय स्वागत समारोह मेहटियाणा में अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह गिल, विधायक डॉ. इशांक कुमार और अन्य करेंगे स्वागत

  

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
पंजाब सरकार की ओर से करवाई जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2026’ की शुरुआत से पहले प्रदेश भर में 12 अगस्त से शुरू की गई टॉर्च रिले 23 अगस्त को जिला होशियारपुर में पहुंच रही है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों से गुजरती हुई रविवार को मेहटियाणा से होशियारपुर जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि मेहटियाणा में विधायक डॉ. इशांक कुमार, अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह गिल और खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद टॉर्च रिले गांव मेहटियाणा से गुजरती हुई दोपहर 12 बजे इंडोर स्टेडियम हुशियारपुर पहुंचेगी। इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग के कोचों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा टॉर्च रिले का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक डॉ. इशांक कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न खेलों के प्रसिद्ध पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त 2026 को जिला होशियारपुर द्वारा इस टॉर्च रिले को औपचारिक रूप से जिला पठानकोट भेजा जाएगा।

Comments