होशियारपुर /दलजीत अजनोहा एचडीसीए की खिलाड़ी सुरप्रीत कौर को कैनेडा की अल्बर्टा स्टेट में महिला अंडर-19 टीम में स्थान मिला है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने लगभग 3 साल एचडीसीए सेंटर में कोच दविंदर कौर कल्याण की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले 2 वर्ष से कैनेडा की कैलगिरी में पढ़ाई कर रही सुरप्रीत कौर के अल्बर्टा स्टेट अंडर 19 टीम में चुने जाने से होशियारपुर का मान बढ़ा है। डा. घई ने बताया कि 1 सितंबर से टोरंटो में होने जा रही कनाडा अंडर-19 चैंपियनशिप में सुरप्रीत अल्बर्टा स्टेट का नेतृत्व करेंगी। सुप्रीत के कनाडा की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां ने कहा कि होशियारपुर की लिए यह मान की बात है कि होशियारपुर की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर हर शहर का नाम रोशन कर रही है। सुप्रीत के चयन पर उसकी प्रशिक्षक दविंदर कौर, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी ने खुशी व्यक्त करते हुए सुप्रीत को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment