होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को बिना पूर्व अनुमति ड्रोन कैमरा चलाने अथवा उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस लाइन होशियारपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा गढ़शंकर, दसूहा और मुकेरियां में भी सब-डिवीजन स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।
ज़िला मजिस्ट्रेट ने इन समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त 2026 को जिला होशियारपुर की सीमा में बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के ड्रोन कैमरा चलाने/उड़ाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं।
Comments
Post a Comment