प्राचीन सरस्वती पृथुदक तीर्थ पिहोवा में श्री महन्त श्री रामचन्द्र गिरी जी महाराज 14 मढ़ी जूना अखाड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई

 
पिहोवा/दलजीत अजनोहा 

प्राचीन सरस्वती पृथुदक तीर्थ पिहोवा में श्री महन्त श्री रामचन्द्र गिरी जी महाराज 14 मढ़ी जूना अखाड़ा की अध्यक्षता,श्री महाब्राह्मण आचार्य समाज,नगर के गणमान्य एवं सनातन धर्म प्रेमियों की भारी उपस्थिति में हुई इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री आचार्य ब्राह्मण पुरोहित आखाड़ा महाब्राह्मण (भारत)की स्थापना व गद्दी पंडित गंगाराम जी पर आचार्य दीपक कुमार जी महाराज की चादर रस्म एवं पट्टाभिषेक रस्म पूर्ण हुई
   इस रस्म पूर्ण होने पर आचार्य दीपक कुमार जी महाराज ने कहा कि श्री आचार्य महाब्राह्मण समाज और सर्व समाज ने साधु-संत महात्माओं की प्रेरणा और सानिध्य में जो जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर आचार्य दीपक कुमार जी ने कहा कि अखिल भारतीय श्री आचार्य ब्राह्मण पुरोहित आखड़ा(महाब्राह्मण)एवं गद्दी पंडित गंगाराम जी के मुख्य पीठाधीश्वर महन्त के रूप में सनातन धर्म का प्रचार और श्री आचार्य महाब्राह्मण समाज की एकता,विरक्त आचार्य के अधिकारों और वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य,गद्दी पंडित गंगाराम जी के प्रचार-प्रसार आमजन मानस में धर्म प्रचार वैदिक कल्याण के लिए कार्यरत रहूँगा

Comments