विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर की लड़कियों की वॉलीबॉल टीमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 लगातार बनी ज़िला चैंपियन।


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
70वीं ज़िला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-2027 के वॉलीबॉल मुकाबलों में विद्या मंदिर स्कूल की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्कूल के प्रधान अनुराग सूद, सचिव डॉ हर्षविंदर सिंह पठानिया तथा प्रधानाचार्या शोभा कंवर ने शानदार स्वागत किया। मुख्य मेहमान नवदीप सूद ने बच्चों को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
यह प्रतियोगिता स. स्कूल भिखोवाल में ज़िला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर और ज़िला स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर जगजीत सिंह के दिशा निर्देशों में करवाई गई। टीम के कोच मलकियत कुमार एवं आर. सी. मेहता तथा टीम इंचार्ज गुरप्रीत कौर ने टीम की शानदार जीत का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दिया। याद रहे कि ये तीनों टीमें लगातार कई वर्षों से जीत रही हैं। टीम के लगभग 20 खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस शानदार जीत पर (NRI) कोच कुलदीप सिंह, (NRI) स. हरजीत सिंह गिल, भूपेंद्र सिंह, कोच चंचल सिंह, कोच अश्वनी शर्मा, लेक्चरार हरविंदर सिंह, मनीषा जोशी, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा तथा जिला स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर जगजीत सिंह ने विशेष बधाई संदेश दिया। 
अंत में स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने कोच मलकियत कुमार तथा आर. सी. मेहता का खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए धन्यवाद किया।

Comments