होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
बुल्लोवाल स्थित ओकडेल स्कूल में 3 मई 2026 को आयोजित कराटे प्रतियोगिता में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अंश, साजन और वंश ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं वंश राणा और दिलप्रीत ने रजत पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा अनाया, आशीष और मनवीर ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अनुराग सूद, सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रिंसिपल शोभा रानी तथा समस्त स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कराटे कोच चेतना की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी कराटे सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment