जो सरकार अपने सरपंच को सुरक्षित नहीं रख सकी उससे आम आदमी की सुरक्षा की आस क्या - तीक्षण सूद




 होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि गांव आनंदगढ़ के आम आदमी पार्टी से सबंधित सरपंच सतपाल सिंह ( मिंटू ) की दिन- दहाड़े की गई हत्या गहरी चिंता का विषय है। सरकारी पार्टी के सरपंच की इन हलातो में हत्या सरकार की कारगुजारी पर बड़ा सवाल लगती है। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारों द्वारा फिर से हमला करना तथा अभी तक सभी हत्यारो का पकड़ा ना जाना और भी गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या के बाद हत्यारों को गिरफ्तार करने का मुद्दा विपक्षी पार्टियां उठा रही है ,क्योंकि कहा जाता है जिन लोगों ने हत्या की है। उनके संबंध भी कही न कही सत्ता में बैठे हुए लोगों के साथ है। श्री सूद ने कहा कि इस हत्या से पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है तथा लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। सभी तरफ से इस हत्या के पीछे होने वाली घटनाओं के कारणों की बरीकी से जांच की मांग की जा रही है। उन्होने कहा कि सही हत्यारो का पकड़ा ना जाना सरकार के माथे पर कलंक है। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ,अर्चना जैन ,सुखवीर सिंह नंदन ,राज कुमार राजू, यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments