श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल : खन्नाखन्ना ने श्री अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में की श्रद्धापूर्वक सेवा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अपनी गढ़शंकर स्थित श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में सेवा कर श्रद्धालुओं को भोजन परोसने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट वर्षों से निस्वार्थ सेवा, सामाजिक समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं की सेवा का माध्यम बनता है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं। खन्ना ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और ऐसे धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से की गई सेवा आत्मिक शांति एवं परम आनंद प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पावन भंडारे में सेवा करने का अवसर मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि इस विशाल भंडारे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दूर-दूर से श्रद्धालु स्वेच्छा से पहुंचकर पूरे समर्पण भाव के साथ सेवा करते हैं, जो सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खन्ना को भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनय कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, राजीव कुमार, ओंकार सिंह चाहलपुरी, भजन, रिंकू सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment