होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ऑल इंडिया जट्ट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा द्वारा दलविंदर सिंह ढिल्लों को ऑल इंडिया जट्ट महासभा का जिला होशियारपुर का वाईस प्रधान नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए ऑल इंडिया जाट महासभा केपंजाब प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने देते हुए बताया कि सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने यह नियुक्ति की है। उन्होनों कहा कि र प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने समूह संगठन को निर्देश दिए है कि जट्ट समुदाय के अधिकारों की रक्षा, किसानों की समस्याओं का समाधान और समाज का सर्वांगीण उत्थान करने के लिए काम करें । उन्होंने विश्वास जताया कि दलविंदर सिंह ढिल्लों की कार्यकुशलता और निष्ठा से जिला स्तर पर संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूती मिलेगी।
अपनी इस नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दलविंदर सिंह ढिल्लों ने नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा का व राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ढिल्लों ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
Comments
Post a Comment