तीक्ष्ण सूद व नेताओं ने सफाई सेवकों धरने व प्रस्तावित बंद को समर्थन का आश्वासन दिया




होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि नगर निगम परिसर में चल रहे सफाई सेवको व अन्य कच्चे पक्के कर्मचारियों के धरने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद के साथ ,जिला अध्यक्ष सतीश बावा ,पूर्व मेयर शिव सूद ,पूर्व पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी ,अशोक कुमार तथा संजू अरोड़ा शामिल होने के लिए पहुंचे। पिछले करीब 4 दिनो से सफाई सेवक व नगर निगम के अन्य कच्चे पके कर्मचारी पंजाब सरकार की जायदतियो के खिलाफ हड़ताल पर बैठे है तथा नगर निगम के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर रहे है। निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश इकाई के निर्देश अनुसार 30 जुलाई को पंजाब बंद की घोषणा के अंर्तगत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होशियारपुर बंद का एलान किया है। धरनाकारियो को संबोधित करते हुए श्री सतीश बावा तथा शिव सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही सफाई कर्मचारियों तथा वाल्मीकि भाईचारे का समर्थन करती आ रही है।श्री तीक्षण सूद के कहा कि भाजपा की सरकार के समय यहां पर महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बस स्टैंड भी बना तथा पंजाब में हजारों की गिनती में सफाई सेवक भी पक्के किये गए। आम आदमी पार्टी ने सफाई सेवकों के लिए घोषणा तो बहुत की परंतु घोषणाएं पूरी करने की बजाए शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई सेवकों पर लाठियां डंडे बरसा कर अमानवीय अत्याचार करने का काम किया। उन्होंने कहा बरनाला में सरकार के कहने पर पुलिस ने धरना तथा प्रदर्शनकारी सफाई सेवकों के साथ -साथ महिलाओं पर भी लाठियां बरसाई। संबंधित डी एस पी की मुअतली की मांग को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि डी एस पी तो मात्र एक प्यादा था असली कसूरवार तो भगवंत मान तथा स्थानीय निकाय मंत्री है। उन्हें इस लाठीचार्ज की घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की पक्का करने की तथा अन्य मांगे नहीं मानी जाती तब तक कदम पीछे हटाना संभव नहीं है। उन्होंने अपनी तथा अपनी पार्टी भाजपा की तरफ से प्रदर्शनकारियों की हर प्रकार से सहायता करने का आश्वासन दिया।

Comments