बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए बंद समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया जट्ट महासभा, ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर शहर में रोष मार्च निकाला
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज गढ़शंकर को पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान गढ़शंकर में आज सफाई सेवकों के समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया जट्ट महासभा, ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर शहर में रोष मार्च निकाला और पंजाब सरकार और लाठीचार्ज करने वाले डीएसपी के खिलाफ जमकर नारेवाजी की।
कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर बता दिया कि यह सकरार हर वर्ग विरोधी है और लोगों की आवाज दवाने की कोशिश कर रहे है। जिसे हम सहन नहीं करेंगे और सफाई कर्मचारियों के साथ हम डट कर खड़े रहेंगे। उन्हीनों कहा की पंजाब में आज हर वर्ग सड़को पर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। लेकिन जो आम आदमी पार्टी के नेता सरकार बनने से पहले कहते थे कि किसी को धरना प्रदर्शन लगाना पड़ेगा एक बार सरकार बना दो। लेकिन आज यह लोग सत्ता में आने के बाद हर वर्ग को पुलिस से पिटवा रही है।
इस दौरान आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बिंदू भुंबलां, कांग्रेस से सीनियर नेता कुलविंदर सिंह बिट्टू , ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा, यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष मनदीप सिंह मोइला, यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष जशनदीप सिंह जशन, ब्लॉक गढ़शंकर के अध्यक्ष अमरीक सिंह लाडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुंडागर्दी पर उत्तर आयी है। सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया और एक डीएसपी महिलाओं के सिरों पर सीधी लाठिया मार रहा है। उसे सिर्फ ससपेंड करा गया उसे तुरंत बर्खासित कर उसस्के खिलाफ आपराधिक धाराओं तहत मामला दर्ज करना चाहिए था। लेकिन सिर्फ ससपेंड करने से साफ़ है कि सीएम मान का आशीर्वाद उस डीएसपी को होगा। उन्हीनों कहा कि हम हर संघर्ष में सफाई कर्मचारियो के साथ खड़े है। आज केंद्र भाजपा लोगों की पिटाई कर रही और पंजाब में आम आदमी पार्टी हर वर्ग को पीटने की पुलिस को खुली छूट दे रखी है।
रोष मार्च के बाद सभी ने नगर परिषद गढ़शंकर में पहुँच कर वहां पर सफाई कर्मचारियों के साथ बरनाला में हुए लाठीचार्ज के संबंध में आंदोलन को और तेज करने तथा नगर परिषद गढ़शंकर से संबंधित उनकी समस्याओं पर चर्चा की और इसके पश्चात सफाई कर्मचारियों से कहा कि हम सभी आपके साथ है और जब भी कोई संघर्ष करना होगा हम सभी आपसे आगे होकर संघर्ष में शामिल होंगे।
इस रोष मार्च में सवीपर यूनियन गढ़शंकर की और से किरणा कुमारी, राज कुमार राजू ,राम मूर्ति बंगनिया, तथा यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के जनरल सेक्रेटरी चेतन ऐरी, आल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के उपप्रधान दलविंदर सिंह ढिल्लों , ब्लॉक माहिलपुर के प्रधान हरविंदर सिंह, मनोज बेदी, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह मेगोवाल दिनेश कुमार , दीपक कुमार , मुकेश कुमार , बांका पंडित , संजीव कुमार पंडित, शशि भूषण आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment