हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई
पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
खन्ना ने कहा कि हरजीत सिंह गरेवाल एक अनुभवी, समर्पित एवं समाजहित के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व हैं। उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना जाना केंद्र सरकार का सराहनीय निर्णय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गरेवाल अपने अनुभव, कार्यकुशलता और निष्पक्ष दृष्टिकोण के बल पर देश के अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेंगे तथा उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग देश में सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरजीत सिंह गरेवाल के नेतृत्व में आयोग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सार्थक पहल करेगा।
खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आयोग नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
Comments
Post a Comment