होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
डेरा108 संत सीतल दास बोहण में वर्तमान गद्दीनशीन संत सरवण दास जी की अध्यक्षता में गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब की अगुवाई में सावन महीने की संग्रांद पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कीर्तन का दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थे—भाई साहिब सिंह सोनू बजवाड़ा, भाई सुरजीत सिंह मजबूर हुशियारपुर, प्रोफेसर चन्नण सिंह सेवक (आनंदपुर साहिब), भाई गुरमेल सिंह राजपुर तथा बीबी जैसिका के जत्थों द्वारा कीर्तन कर संगतों को निहाल कियागया। इस अवसर पर डेरे के सेवादार कीर्तनकारी जत्थे बाबा लवप्रीत के जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से संगतों को नामबाणी से जोड़ा और ओम प्रकाश राणा द्वारा सावन महीने की संग्रांद के दिन की महत्ता पर गुरमति विचार प्रस्तुत कराई गई।
इस मौके पर रजिंदर कुमार भाटिया (सेवा मुक्त निदेशक), इंजीनियर मनरूप सिंह, नंबरदार हरभजन दास कराड़ी, बाबू राम भज्ज कराड़ी, सरपंच गुरचरन सिंह मिनटू बोहण, सोनयानी रविंदर सिंह, ग्यानी दलजीत सिंह तथा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थे। संगतों के लिए गुरु का लंगर निरंतर चलाया गया।
Comments
Post a Comment