बरमिंघम के आदि धर्म एक्शन कमेटी के सदस्य किशन लाल मान के अचानक देहांत पर शोक प्रकट


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
— आदि धर्म एक्शन कमेटी बरमिंघम (इंग्लैंड) के सदस्य किशन लाल मान के अचानक देहांत पर सम्पूर्ण आदि धर्म एक्शन कमेटी, इंग्लैंड और आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है।
संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत, अमित कुमार पाल, कमी व कैशियर, वरिंदर बंगा, जनरल सचिव, संत बलवीर धांदरा, मास्टर सुखवीर दुगल पातड़ां, संत चरण दास मांगट, संत धर्मा सिंह चीमा साहिब, संत हंस पाल सिंह, संत सोहन सिंह, संत काहन सिंह, संत जगतार सिंह बरनाला, राम जी दास सहित अन्य सदस्यों ने स्व. किशन लाल मान के वियोग पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
संत सतविंदर हीरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. किशन लाल मान ने बहुत लंबे समय तक आदि धर्म मिशन के लिए कार्य किया और सतगुरु रविदास महाराज जी की बाणी के प्रचार-प्रसार तथा समाज के महान नेतृत्यों—बाबू मंगू राम मुगोवालिया, बाबा साहिब डॉ. बी. आर. अंबेडकर, बाबू कांशी राम—के मिशन को प्रत्येक जन तक पहुँचाने के लिए संघर्ष किया। संत हीरा और आदि धर्म मिशन के सदस्यों ने स्व. किशन लाल मान को याद करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments