कन्या विधालय गढ़शंकर प्रबंधक कमेटी के पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और समाजसेवी चरणप्रीत सिंह लाडी सदस्य नियुक्त


होशियारपुर /दलजीत अजनोहा कन्या विधालय गढ़शंकर प्रबंधक कमेटी के पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और समाजसेवी चरणप्रीत सिंह लाडी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए कन्या विधालय गढ़शंकर के प्रबंधक कमेटी के प्रधान अविनाश शर्मा ने बताया कि दोनों नवनियुक्त सदस्यों पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और समाजसेवी चरणप्रीत सिंह लाडी ने तीस तीस हजार की डोनेशन भी दी। उन्हीनों कहा दानी लोगों के सहयोग से स्कूल चलता है। स्कूल को किसी भी तरह सरकारी ग्रांट नहीं आती। उन्हीनों स्कूल को डोनेशन देने के लिए दोनों नवकियुक्त सदस्यों का आभार का प्रकट किया और कहा हमे आशा है कि आने वाले समय में भी इसी तरह स्कूल को चलाने के लिए सहयोग करते रहेंगे। इस दौरान प्रधान अविनाश शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों पंडित विक्रांत रणदेव पार्षद और चरणप्रीत सिंह लाडी को को सिरोपा देकर सम्मानित किया

Comments