लीगल एड डिफेंस काउंसिल के खिलाफ चल रहे भूख हड़ताल में आज श्री अविनाश राय खन्ना जी पहुंचे और वकील समुदाय की ओर से एक मांग पत्र दिया गया।


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
आज जिला बार एसोसिएशन हुशियारपुर द्वारा चल रही भूख हड़ताल में पूर्व सांसद व बार एसोसिएशन हुशियारपुर के सदस्य होने के नाते श्री अविनाश राय खन्ना जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने वकील समुदाय की समस्याएँ सुनीं और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना जी ने बताया कि उनकी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से निरंतर बातचीत चल रही है और केंद्रीय मंत्री ने कल शाम भी उन्हें भरोसा दिलाया कि वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय सूर्यकांत जी से बात कर मामले का शीघ्र समाधान करवा देंगे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के वकीलों ने बताया कि 7 अगस्त को जंतर-मंतर में धरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं; यदि सरकार वकील समुदाय की मांगें नहीं मानती है तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज, लवकेश ओहरी, पूर्व प्रधान राम प्रकाश धीर, नवजीन्दर बेदी, सुखविंदर सिंह कोटली, गुरप्रीत कौर, प्रीती जसल, राकेश मरवाहा, कमलजीत सरोआ, निरवैर सिद्धू, विनय शर्मा, पवन बधण तथा अन्य वकील उपस्थित थे।

Comments