ओम नमः शिवाय राशन वितरण समिति दसूहा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन व आवश्यक सामग्री


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत ओम नमः शिवाय राशन वितरण समिति, दसूहा की ओर से स्थानीय लंगर हॉल में मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा प्रत्येक माह की भांति इस बार भी जरूरतमंद परिवारों को राशन, अनाज, दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के प्रधान श्री कृष्ण कुमार वासल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर एमआरसी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश रंजन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इंग्लैंड (यूके) से पधारीं एनआरआई रानो जी ने सेवा कार्य में सहयोग देते हुए जरूरतमंद महिलाओं के लिए कपड़ों के सूट तथा अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। समिति के सदस्यों ने उनके इस सराहनीय योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पवन कुमार वर्मा (पम्मा ज्वैलर्स), मुकेश रंजन (एमआरसी ग्रुप), संजय रंजन, देवेंद्र कुमार रोजी, राजीव उप्पल, रवनीश उप्पल, सतपाल त्रेहन, रोमी शर्मा, नरेंद्र महाजन, सुनील आनंद, डॉ. सुधाकर मित्तल, अनिल कुंद्रा, प्रदीप भनौट, शिव कुमार, मिनटा रल्हन, संजीव कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, रानो जी (यूके), राजन वर्मा तथा मेजर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समिति के सदस्यों ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Comments