होशियारपुर /दलजीत अजनोहा गढ़शंकर के राधा कृष्ण मंदिर में श्री रामशरण संस्था की ओर से गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह समारोह मुख्य संचालक कविता लांबा तथा प्रबंधकों राजेश कुमार लांबा, सुरिंदर लांबा और डॉ. सरोज लांबा के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संचालक कविता लांबा ने अमृतवाणी एवं अन्य भजनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा उत्सव के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इसके अलावा शिवानी अरोड़ा और पूजा विज ने भी अपनी सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत कर उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह में माहिलपुर, भट्ठा गणेशपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पाहलेवाल, कुलपुर तथा गढ़शंकर से बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। समारोह के अंत में संगत को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रीना, सुनीता शर्मा, मीना, आशा सोनी, गीता सोनी, संतोष बसरा, खुशप्रीत, मुस्कान, नरेश पाठक तथा कैलाश देवी ने विशेष सहयोग दिया।
Comments
Post a Comment