राष्ट्रीय संत गौर दास जी ने अध्यात्म, ज्योतिष और सनातन पर अपने विचार प्रस्तुत किए

 
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
अध्यात्म, ज्योतिष एवं सनातन धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा द्वारा राष्ट्रीय संत गौर दास जी के साथ एक विशेष बातचीत की गई। इस विशेष साक्षात्कार में राष्ट्रीय संत गौर दास जी ने अध्यात्म के वास्तविक स्वरूप, ज्योतिष के महत्व तथा सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपराओं पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय संत गौर दास जी ने कहा कि अध्यात्म मनुष्य को आत्मज्ञान, शांति और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति है, जो मानवता, सेवा, सत्य और सदाचार का संदेश देता है।
ज्योतिष के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक प्राचीन वैदिक विज्ञान है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करना और जीवन की चुनौतियों का समाधान बताना है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहकर शास्त्रों के ज्ञान और योग्य विद्वानों के मार्गदर्शन का अनुसरण करने का आह्वान किया।
बातचीत के दौरान राष्ट्रीय संत गौर दास जी ने युवाओं से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
यह विशेष बातचीत अध्यात्म, ज्योतिष और सनातन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास रही।

Comments