ज़िला व्यापार मंडल द्वारा चाय चर्चा कार्यक्रम के तहत विशेष बैठक की गई


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
ज़िला व्यापार मंडल के चाय चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष गोपी चंद कपूर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। चेयरमैन चंदर मोहन अग्रवाल, जनरल सचिव राजेश जैन और राकेश भारद्वाज के अतिरिक्त बैठक में शहर की विभिन्न व्यापारी संस्थाओं के अध्यक्ष शामिल हुए जिन में विजयेश चंद्र गुप्ता, जे.एस. बिंद्रा, जसदीप सिंह पाहवा, राजन गुप्ता (मिंटू), प्रेम शर्मा, विनोद कपूर, दिनेश गुप्ता, पार्षद अजय वर्मा, योगेश चंद्र, अमनदीप सिंह सगी, हरजाप सिंह, सुनील कुमार रवि, सुशील पडियाल, दीपक महिंदरत्ता, मोहन लाल ढींगरा और बलजिंदर सिंह आदि शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने कहा कि व्यापार मंडल से दो दर्जन से अधिक व्यापारी संस्थाएँ जुड़ी हुई हैं, जो शहर में व्यापारियों की एकता को दर्शाती हैं। उन्होंने व्यापार मंडल से जुड़ी नई संस्थाओं के अध्यक्षों का स्वागत भी किया। गोपी चंद कपूर ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स समुदाय के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। इस अवसर पर व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
इसी दौरान गोल्डस्मिथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अजे वर्मा का भी सम्मान किया गया, जिन्हें हाल ही में हुए निगम चुनावों में पार्षद चुना गया है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही व्यापार मंडल की सभी संबंधित संस्थाओं के सहयोग से एक बड़ा व्यापारिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Comments