होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
मां भामेश्वरी दुर्गा मंदिर गांव भाम में वार्षिक महोत्सव संबंधी सेवादारों की तरफ से जिलाधीश आशिका जैन व एसएसपी संदीप मलिक को निमंत्रण पत्र भेंट किए गए। मंदिर के सेवादार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने अधिकारियों को बताया कि 29 व 30 जुलाई को मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से माता के भक्त नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर उनके साथ गुरनाम सिंह जसवाल,अमरजीत सिंह जसवाल और अन्य सेवादार शामिल थे
तथा उन्होंने भी अधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा
Comments
Post a Comment