पॉवरकाम को दिवालियेपन की और धकेला पंजाब सरकार ने - तीक्ष्ण सूदकहा : अकाली भाजपा सरकार के समय मुनाफे वाली बिजली कंपनियां जूझ रही है वित्तीय संकट से
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि भाजपा अकाली सरकार के समय बहुत से नए थर्मल प्लांट लगाकर पंजाब को न केवल बिजली सरप्लस सूबा बनाया गया था। परंतु इसे मुनाफा देने वाला संस्थान भी बना दिया गया था। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी सरकारों ने पॉवरकाम को दिवालिएपन की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार 7 हजार करोड़ बिजली सवसीडी के रूप में पॉवरकाम का बकाया न देने से तथा सरकारी कार्यालयों के 2600 करोड़ के बिजली के खर्चे के बकाए से पावरकॉम की वित्तीय हालत की कमर तोड़ कर रख दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा किये गए वायदे के अनुसार पॉवरकामके कर्मचारियों को सहुलियत ना मिलने के कारण वह हड़ताल पर चल रहे है। जिससे बिजली की सपलाई में विघ्नन पड़ रहा है। सरकार अब उन पर कठोर करवाई करने जा रही है। जिससे मामला और भड़केगा तथा नतीजा पंजाब वासियों को भुगतना पड़ेगा .उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने गोइंदवाल साहिब का घाटे में चल रहा थर्मल पलाट खरीद कर तथा बठिण्डा का सरकारी थर्मल पलाट बंद करवाके बिजली की पैदावार के पू रे सिस्टम को नहस -तहस कर दिया है। सरकार झूठे आंकड़ों के आधार पर पॉवरकाम को लाभ में चल रही संस्था बता रही थी परंतु अब पॉवरकॉम द्वारा सरकारी गारंटी के 10 हजार करोड़ का नया कर्जा लेने की योजना ने सरकार के झूठ का पोल खोल कर रख दिया है ।
Comments
Post a Comment