खूनदान शिविर के दौरान डॉक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को सम्मानित किया गया


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा — पिछले दिन दोआबा श्रेत्र की प्रमुख संस्था दसवंध गरीबों के लिए वेलफेयर सोसाइटी (रजि. पंजाब) द्वारा शहीद बाबा मत्ती साहिब महाराज जी का पावन प्रकाश दिवस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, शहीद नोजवान सभा गांव बडला के अध्यक्ष जथेदार मनोहर सिंह, सचिव रणबीरपाल सिंह, नंबरदार जतिंदर सिंह, घुम्मण साहिब जी के बड़े उद्यमों के सदका से मनाया गया। इस अवसर पर मानवता की सेवा में अपना बड़ा योगदान देते हुए 26 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इन्हें पसरीचा ब्लड बैंक के मालिक मोहित कपूर द्वारा विशेष रूप से प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दलजीत सिंह अजनोहा ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके यहां पहुंचने पर दसवंध गरीबों के लिए वेलफेयर सोसाइटी (रजि. पंजाब) की पूरी टीम द्वारा स्वागत किया गया। सचिव मनप्रीत सिंह धीरोवाल, मुख्य सेवादार भाई सुखजीत सिंह ड्रोली, भाई टोनी कंदोला, युवा सरपंच सुखी दाउदपुरिया, लाम्बड़दार जतिंदर सिंह घुम्मण व हरविंदर सिंह द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Comments