बिंदु भूंबलां की पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला से निकटता गढ़शंकर में कई नेताओं के माथे पर ला रही चिंता की लकीरें
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
पंजाब विधानसभा चुनाव निकट आते ही अब गढ़शंकर विधानसभा हल्के में कांग्रेस में नेताओं व कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां अचानक तेज तेज हो गई है। यहां स्थापित नेता टिकट की दावेदारी के लिए अपना एकाधिकार समझते है,लेकिन इस बार पार्टियों के बरिष्ठ कार्यकर्ता भी अपनी अपनी पार्टी में टिकट की दावेदारी जताने का मन बना चुके है। पंजाब युथ कांग्रेस के चुनाव ने गढ़शंकर में कांग्रेस के नेताओं की स्थिति साफ़ कर दी है।
उधर कांग्रेस के जिला उप प्रधान रविंद्र बिंदु भूंबलां की पिछले दिन कांग्रेस हाईकमान द्वारा घोषित कमेटियों में इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी व कोआर्डिनेशन कमेटी के नियुक्त किए चेयरपर्सन, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब और पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला की निकटता के चलते गढ़शंकर में बिंदु भूंबलां से सबंधित गुट का दवदवा बढ़ता जा रहा है। जिससे गढ़शंकर में कांग्रेस के लिए टिकट के दावेदारों के माथों पर चिंता लकीरें दिखने लगी है। जिसके चलते गढ़शंकर में रविंद्र बिंदु भूंबलां व कांग्रेस वर्कर्स का समूह आगामी चुनावों में अहम भूमिका अदा करेगी। रविंद्र बिंदु भूंबलां व अन्य लगातार गढ़शंकर विधानसभा हल्के में सरगर्म है और कांग्रेस हाई कमान से उनकी निकटता गढ़शंकर में नए चुनावी समीकरण पैदा कर सकती है। वहीं गढ़शंकर में कांग्रेस के बरिष्ठ नेता अभी तक अपनी अपनी टिकट तो पक्की मान कर चल रहे है और आपने समर्थकों को उन्हें बार यकीन दिलाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Comments
Post a Comment