***भगवान अपने भक्तों की बहुत चिंता करते है कि उन्हें किसी भी तरह का कोई दुख तकलीफ न हो/बाबा बाल जी ****प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भगवान का सिमरन करना अनिवार्य है ता के उसका मनुष्य जीवन सफल हो सके/बाबा बाल जी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना हिमाचल प्रदेश वाले महाराज राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आज माहिलपुर के संत नारायण दास जी ब्लाइंड स्कूल में विशेष तौर पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को मिलने के लिए पहुंचे बाबा बाल जी के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधकों जिन में संत रमेश दास जी शेर पुर कलरा,अतर सिंह, प्रिंसिपल माधुरी, योगेश कुमार और अन्य स्टाफ और संगतों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बाबा बाल जी के दर्शन करने और उन्हें मिलने के लिए संगतों में पूर्ण श्रद्धा भाव देखने को मिला उपरांत बाबा बाल जी की ओर से खुले पंडाल में संगतों को कथा कीर्तन से निहाल किया और समागम में पहुंचे अन्य महापुरुषों की ओर से भी संगतों को प्रवचन किए इस अवसर पर बाबा बाल जी ने अपने संबोधन में कहा के प्रत्येक मनुष्य को अपना ग्रस्थ जीवन के परिवार का पालन पोषण करते भगवान का सिमरन निरंतर करना चाहिए जिस से मनुष्य का जीवन सफल होता है उन्होंने कहा के जब भी कोई मनुष्य श्रद्धा भाव से भगवान का सिमरन करता है तो भगवान स्वयं ही अपने भक्त का ध्यान रखते है और उसे किसी भी तरह सुख तक़लीफ का सामना नहीं करने देते अगर आप श्रद्धा भाव से भगवान की ओर एक कदम बढ़ाते हो तो भगवान 100 कदम आपकी ओर आते है इस लिए मनुष्य को नाम सिमरन करते रहना चाहिए इस अवसर पर संगतें भारी गिनती में उपस्थित थी इस अवसर पर प्रबंधकों की ओर संगतों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रखी थी
Comments
Post a Comment