7 अगस्त को एलएडीसी पालिसी के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगा वकील भाईचाराः एडवोकेट बेदी



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा अपराध को बढ़ावा देने और वकीलों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एलएडीसी पालिसी के विरोध में आज समूह वकील भाईचारा एक मंच पर आ चुका है तथा केन्द्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 7 अगस्त को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी बाकायदा तौर पर दिल्ली प्रशासन से मंजूरी भी ले ली गई है। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर 7 अगस्त को बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक शांतमयी ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा ताकि एलएडीसी पालिसी को रद्द करवाने के लिए केन्द्र सरकार को नींद से जगाया जा सके। एडवोकेट बेदी ने बताया कि यह पालिसी जहां वकीलों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है वहीं इसके लागू होने से अपराध को भी बढ़ावा मिलेगा। इसलिए समूह बार कौंसिल एवं एसोसिएशन इसके खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ रहीं हैं।

Comments