होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत बाबा नरिंदर सिंह जी मुखी (गुरुद्वारा लंगर साहिब) और संत बाबा बलविंदर सिंह के नेतृत्व में देश-विदेश से आने वाली संगतों द्वारा संत बाबा निधान सिंह जी के हज़ूर साहिब व लंगर साहिब के समूचे महापुरुषों की बरसी का कार्यक्रम 4 अगस्त को मनाया जाता है। इस के संबंध में जन्मस्थल संत बाबा निधान सिंह जी, गांव नडालों से क्षेत्र के निवासियों और संगतों की बड़ी संख्या ने जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, जसवीर सिंह भट्टी (नडालों), किरपाल सिंह (अजनोहा), गुरचरण सिंह (गोबिंदपुरी) और लख़्खा सिंह (पालदी) के नेतृत्व में लगभग 250 श्रद्धालुओं को बसों, कारों और ट्रकों के माध्यम से 4 दिन की यात्रा पर हज़ूर साहिब पहुंचाने के लिए रवाना किया।
रास्ते में उन्हें ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा एवं अन्य प्रबंधकों ने संगत से आग्रह किया कि वे सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए, सिख सिद्धांतों के अनुसार अनुशासित व्यवहार करते हुए यात्रा करें। उन्होंने बताया कि पहली रात गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा में विश्राम किया जाएगा। दूसरे दिन गुरुद्वारा शेर का शिकार, धौलपुर और बंदी छोड़ (पातशाही छठवीं) ग्वालियर में दर्शनीय स्थल देखे जाएंगे और रात का विश्राम गुरुद्वारा शिवपुरी में किया जाएगा।
संगतों में कुलदीप सिंह (अजनोहा), हरदीप सिंह खालसा (बड्डों), किशन सिंह लांगरी, मनजीत सिंह लड्डी (लालपुर), कंडक्टर मखण सिंह (कोट), प्यारा सिंह (चक फुल्लू), जसपाल सिंह (पंजौड़), मनवीर खेड़ा, l लखविंदर सिंह बिंदा, सोनू (नडालों), इंद्रजीत सिंह (अजनोहा), बलवीर सिंह (अजनोहा), गुरमुख सिंह, कुलदीप सिंह , रतन सिंह, बिंदरी चक सिंहां, जर्नैल सिंह (जल्लोवाल), मलकीत सिंह (लालपुर), सुखचैन सिंह (महितपुर), भगत सिंह (महितपुर), निर्मल सिंह (महितपुर), हरजीत सिंह (बर्नाला) आदि शामिल थे। साथ ही डीएसपी बख्शीश सिंह ठकरवाल, रणजीत सिंह महितपुर, सुखचैन सिंह महितपुर आदि भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment