प्राचीन श्री सिद्धेश्वर मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ 26 फरवरी 2027 को आरंभ होगा/स्वामी उदय गिरी जी


होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा/
जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी बसंत गिरी जी महाराज जी के आशीर्वाद सदका 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से 26 फरवरी 2027 को विश्व शांति हेतु बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से करवाया जा रहा है जिस के लिए स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में प्रबंधकों द्वारा 2100कुण्डीय शक्ति महायज्ञ की त्यारिया निरंतर जारी है इस अवसर पर स्वामी जी ने बताया के इस प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में समय समय पर संगतों के सहयोग से विश्व कल्याण हेतु इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है जिनमे संगतों का भरपूर सहयोग रहता है उन्होंने बताया के इसी वर्ष की बीती फरवरी को करवाए गए 1101 कुण्डीय हवन
यज्ञ में भी संगतों, जिला प्रशासन, सरकार की ओर से भी विशेष योगदान दिया गया था जो बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ था जिस में संगतों की और से रसद, सामग्री एवं अन्य चीजें दी गई थीं और साथ ही होशियारपुर के गणमान्य लोगों जिनमे सियासी, धार्मिक, राजसी और सामाजिक लोग शामिल थे उनकी ओर से भी अहम योगदान दिया था स्वामी जी
ने बताया के इस बार भी संगतों में 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ के लिए उत्साह है और सभी अपने अपने श्रेत्र में जिस भी तरह का सहयोग कर सकते है।उन्होंने त्यारिया शुरू कर दी है उन्होंने समूह संगतों से अपील की कि वह इस 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ के लिए यथा योग्य सहयोग अवश्य करें इस अवसर पर अनुराग सूद, डाक्टर हर्षविंदर सिंह पठानीय, प्रिंसिपल आरती सूद मेहता, प्रोमिला रानी, पम्मी, तोशी माई, हरजीत कौर, तिलक राज, गौरव शर्मा, गीता रानी, जसविंदर कौर, सरजीत कौर, निमिषा दीपिका रानी, परमजीत कौर, बिट्टू, सोनी माई आदि सहित अन्य संगतें उपस्थित थी।

Comments