होशियारपुर/दलजीत अजनोहा जिला अध्यक्ष सतीश बावा द्वारा बताया गया है कि वार्ड न. 43 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे सतीश बावा के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ,पूर्व मेयर शिव सूद ,सुरेश भाटिया ,अश्वनी गेंद ,राजीव महाजन ,पुनीत शर्मा आदि भी उपस्थित थे। श्री राज कुमार आदिया द्वारा करवाई गई इस बैठक में नगर निगम चुनावों के बारे में चर्चा की गई तथा चुनावो में सक्रिय उपस्थित कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री तीक्षण सूद ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के सिदांत ''सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास ''पर चल कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए दलित समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए बहुत से काम किए है। दलित समाज अब भाजपा के समर्थन में जुट चुका है। श्री शिव सूद ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। सतीश बावा ने कार्यकर्ताओं को इकठ्ठे होकर संगठन का विकास करने तथा भाजपा को मजबूत करने के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में फिर से सरकार बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की बदौलत प्रगति के नए रास्ते खुलेगे व युवाओं को रोज़गार मिलेगा ।इस मौके पर श्रीमती रेनू आदिया ,राहुल आदिया, किशोर कुमार ,अशोक कुमार ,पंकज कुमार ,आशा रानी ,वन्दना कुमारी भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment