हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
संत रमेश दास जी, प्रचार सचिव, गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब, मौजूदा गद्दी नशीन डेरा 108 संत बाबा नारायण दास जी डेरा शेरपुर कलरा की ओर से प्रेस नोट जारी कर बताया कि सचखंड वासी, ब्रह्मलीन संत अमरदास जी की 17वीं बरसी, संत राम किशन जी की 5वीं बरसी तथा संत बीबी ज्वाली राम जी की 24वीं बरसी का समारोह 17 जुलाई को डेरा शेरपुर कलरा में देश-विदेश की संगतों के सहयोग से बड़े श्रद्धा-भाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होंगे और 17 जुलाई को भोग के उपरांत कीर्तन, संत सम्मिलित दीवान आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब तथा विभिन्न डेरे, संप्रदायों के संत महापुरुष कीर्तन और कथा के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे
संत रमेश दास ने कहा कि सिद्ध जोगी ट्रस्ट, गाँव खानपुर की ओर से डॉ. जे. एस. थिंद और डॉ. प्रभ हीर तथा आरोग्य आयुर्वेदिक क्लिनिक के वैद्य बलजिंदर राम खड़कां की अगुवाई में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों की चेकअप की जाएगी तथा मुफ्त दवाइयाँ भी दी जाएँगी। उन्होंने देश-विदेश की संगतों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
Comments
Post a Comment