होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
शहर के डीसी आवास के समीप सिटी अस्पताल में आंखों के माहिर डाक्टर नवनीत गुलजार सिंह चग्गर (एमबीबीएस, एस आई) की तरफ से 13 जुलाई से 31 जुलाई तक आंखों की जांच का विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डा. नवनीत ने बताया कि कैंप के दौरान सुबह 10 से 2 बजे तक तथा सायं 4 से 6 बजे तक मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई रविवार को भी आंखें चैक करवाना चाहता है तो वह सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहले से जानकारी देकर चैक करवा सकता है। उन्होंने नगर निवासियों एवं आसपास के गांवों के लोगों से अपील की कि वह कैंप का अधिक से अधिक लाभ लें। क्योंकि, आंखों हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और इनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।
Comments
Post a Comment