मेजर नरेश गंभीर ने स्पेशल बच्चों के लिए लंगर लगायाकर्नल हरजिंदर सिंह एवं श्रीमती पुनीत ने 11 हजार दान दिया


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
 जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में स्कूल के सेक्रेटरी कर्नल गुरमीत सिंह के सहयोगी एवं स्कूल के नियमित दानदाता मेजर नरेश गंभीर द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों, डिप्लोमा विद्यार्थियों तथा स्टाफ के लिए लंगर लगाया। स्कूल भ्रमण के दौरान मेजर नरेश गंभीर ने विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों को देखा तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास सेवाओं की सराहना की। मेजर नरेश गंभीर के साथ कर्नल हरजींदर सिंह और श्रीमती पुनीत ने विद्यालय का दौरा किया। विद्यालय के सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके निरंतर सहयोग एवं समाज सेवा की भावना के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों का सहयोग विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक समावेशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कर्नल हरजिंदर सिंह एवं श्रीमती पुनीत, मेजर नरेश गंभीर से प्रेरित होकर सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर कर्नल हरजिंदर सिंह और श्रीमती पुनीत ने े स्कूल के स्पेशल बच्चों के कल्याण हेतु 11,000 की राशि भेंट कर अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर स्कूल कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह, मलकीत सिंह महेड़ू, राम आसरा, पेटर्न परमजीत सिंह सचदेवा, श्रीमती मधुमीत कौर और प्रिंसीपल श्रीमती शेली शर्मा मौजूद थे।

Comments