डिप्टी कमिश्नर की ओर से स. बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी संस्था बजवाड़ा को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी संस्था के लिए फर्नीचर/फर्निशिंग, मेस उपकरण तथा अन्य सामग्री की वित्तीय नियमों के अनुसार खरीद संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डिप्टी कमिश्नर द्वारा इस माह में सामग्री की खरीद कर संस्था को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के अंतर्गत सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी ए.एफ.पी.आई. बजवाड़ा में आर्म्ड फोर्सेज में अधिकारी के रूप में ग्रेजुएट एंट्री (जैसे सी.डी.एस., ए.एफ.कैट, आई.एम.ए., ओ.टी.ए. तथा एस.एस.बी.) की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग/ट्रेनिंग के लिए पहला बैच जुलाई-2026 के पहले सप्ताह में शुरू किए जाने की संभावना है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार ने बताया कि जो भी अभ्यर्थी सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी ए.एफ.पी.आई. बजवाड़ा में कोचिंग/ट्रेनिंग लेने के इच्छुक हैं, वे अपना बायोडाटा की कॉपी ई-मेल आई.डी. sbacsafpihoshiarpur@gmail.com पर भेज सकते हैं।
इस मौके पर कार्यकारी इंजीनियर प्रांतीय मंडल, लोक निर्माण विभाग (भ एवं म शाखा), डी.सी.एफ.ए. (आंतरिक लेखा परीक्षा संस्था), जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी, जी.टी.ओ. सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी ए.एफ.पी.आई. होशियारपुर तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment