हुशियारपुर में तेजस्वीर सिंह का भव्य स्वागत, फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
पिछले दिनों युवा तेजस्वीर सिंह को सन्मृग फेल स्कूल के फोटोग्राफी क्लब का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बी.एस.एफ. सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारी एस.एस. चंदल द्वारा तेजस्वीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
खास बात यह रही कि तेजस्वीर सिंह द्वारा खींची गई एक शानदार फ़ोटोग्राफ नेशनल आर्ट गैलरी, अमृतसर में प्रकाशित हुई, जिससे उनकी प्रतिभा को और मान मिला।
हुशियारपुर पहुँचने पर हुशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा तेजस्वीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेजस्वीर सिंह के मामा अजय पाल सिंह ने बताया कि छोटी आयु में ही उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है और स्कूल के क्लब में भारी गिनती में सदस्य उपस्थित थे 
एसोसिएशन के प्रधान हरजाप सिंह ने इस अवसर पर तेजस्वीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी मंजिल हासिल करना कोई आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों में लाल सिंह (चेयरमैन), संजीव अरोड़ा (सचिव), विपन शर्मा (सीनियर वाईस प्रधान), हरजिंदर सिंह (वाइस प्रधान), करमवीर सिंह (वाइस प्रधान), नरेश कुमार (कैशियर), गुरचरण सिंह (पी.आर.ओ), अनिल कुमार (ज्वॉइंट सेक्री),चरणजीत सिंह संयुक्त सचिव), अश्वनी कुमार, सुखविंदर सिंह हीरा, गुरमेल सिंह, शरणजीत सिंह व भारी गिनती में फोटोग्राफर उपस्थित थे।

Comments