***होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई ***इस बैठक में समूह फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से फोटोग्राफरों को आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
हुशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष हरजाप सिंह की अध्यक्षता में दावत रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक में श्रेत्र के फोटोग्राफर भारी गिनती में शामिल हुए।
बैठक के दौरान फोटोग्राफरों ने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने खास तौर पर वर्तमान समय में पेश आ रही चुनौतियों और उनके व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में अपने विचार साझा किए।
इसके साथ ही बैठक में फोटोग्राफरों को नई तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे समय के साथ कदम मिला सकें और अपने काम को और बेहतर बना सकें।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से फोटोग्राफरों को अपनी समस्याएँ रखने और नई जानकारियाँ प्राप्त करने का मौका मिलता है, जो उनके पेशे के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इस अवसर पर अगस्त महीने में होने वाली प्रदर्शनी पर भी चर्चा हुई और उस प्रदर्शनी का पोस्टर भी जारी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी फोटोग्राफरों का धन्यवाद सचिव संजीव अरोड़ा ने किया। इनके अतिरिक्त चेयरमैन लाल सिंह, सीनियर उप अध्यक्ष विपन शर्मा, उप अध्यक्ष करमवीर सिंह, उप अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, कैशियर नरेश कुमार साबा, जॉइंट सचिव अनिल कुमार, जॉइंट सचिव चरणजीत सिंह, पीआरओ गुरचरण सिंह, गुरमेल सिंह, शरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह हीरा, अश्वनी कुमार पराशर तथा भारी गिनती में अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे।

Comments