पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 'खेत बचाओ' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
पी.ए.यू. कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सनराइज़ इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, मन्ननहाना में 'खेत बचाओ' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्रिंसिपल कुलजीत कौर संधू ने के.वी.के. की टीम का स्वागत किया और विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों में पर्यावरण संबंधी जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए उन्हें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, स्वच्छ और हरियाली वाले वातावरण को बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कैम्प के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. मनिंदर सिंह बॉंस ने के.वी.के. की गतिविधियों और सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी परख, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी करवाई। उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना तथा पी.ए.यू. कृषि कॉलेज, बल्लोवाल सौंखड़ी, शहीद भगत सिंह नगर में उपलब्ध शिक्षा के अवसरों के बारे में भी बताया।
सहायक प्रोफेसर (कृषि मशीनरी) डॉ. अजैब सिंह ने पर्यावरण की रक्षा में विद्यार्थियों की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने प्रदूषण के विभिन्न कारणों के बारे में जानकारी दी और फसल अवशेषों को जलाने की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों के माध्यम से किसानों को पराली प्रबंधन में सहायता प्रदान कर रहा है।
सहायक प्रोफेसर (बागवानी विज्ञान) डॉ. करमवीर सिंह गरचा ने संतुलित आहार के महत्व और घरेलू बगीचे के फ़ायदों पर चर्चा की। उन्होंने पी.ए.यू. द्वारा सुझाए गए घरेलू बगीचे के मॉडलों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक कृषि के बारे में विचार साझा किए और रोज़मर्रा के आहार में कीटनाशक-मुक्त भोजन शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के फिजिकल एजुकेशन अध्यापक सुखजिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किए और स्कूल में घरेलू बगीचा स्थापित करने के लिये सहयोग की माँग की ताकि विद्यार्थियों को कृषि और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

Comments