होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर हशियारपुर द्वारा मैडम वंदना जी के योग्य नेतृत्व में देछेन चौखोर मठ (मठिस्ट्रि) कुल्लू में आयोजित सहज ध्यान योग और हैप्पीनेस शिविर की समाप्ति के बाद शिविर में शामिल साथियों ने अपनी खुशियों में और वृद्धि करते हुए कुल्लू–मनाली की खूबसूरत वादियों और लाहौल-स्पीति जिले में स्थित सिसू व जसपा के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया। कुल्लू से प्रस्थान कर सभी साथी मनाली से अटल सुरंग मार्ग से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिसू पॉइंट पहुंचे। सभी साथियों ने ठंडी हवा में झील, झरना, ट्रैकिंग, कैंपिंग, जिप लाइन, ए.टी.वी. राइड और नेचर वॉक का आनंद लिया। सिसू के पास बहने वाली चंद्रा नदी आगे चलकर झनाव कहलाती है। उसके किनारे बर्फीले पानी का आनंद लेते हुए सभी साथियों ने यादगार तस्वीरें खींचीं।
इसके बाद प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए सभी साथी सिसू से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित जसपा पहुँचे। जिसपा लाहौल-स्पीति जिले में भागा नदी के किनारे मनाली हाईवे पर बसा एक गाँव है। ट्रिप के आयोजकों ने जिसपा में पहले ही होटल बुकिंग करवा ली थी। सभी साथी अपने-अपने कमरों में गए और कुछ समय विश्राम किया। हिल स्टेशनों के होटल आमतौर पर ठंडे मौसम और शांत माहौल के कारण लोगों को आकर्षित करते हैं। रात के खाने के बाद सभी ने बोनफायर का आनंद लिया। ठंडी जगहों पर बोनफायर एक अलग तरह का गर्मजोशी भरा अनुभव देता है। खुशी के माहौल में सभी ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर अपनी हर्षोउल्लास बढ़ाया।
समुद्र तल से लगभग दस हज़ार फुट की ऊँचाई पर बसे जिसपा में अगले सुबह सभी साथियों ने भागा नदी के किनारे बर्फ से ढके पहाड़ों के दृश्य की तस्वीरें लीं और सवेरे की सैर करके मानसिक और शारीरिक शांति प्राप्त की। इस ट्रिप में राघवी, भव्या, अदिशा, कुलदीप, परमजीत, डॉ. स्वेता, मधु जी, अजै जी, कशिश, डॉ. कविता आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment