विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर ब्लॉक का अमरीक सिंह लाडी के प्रधान बनने पर गांव पिपलीवाल में कांग्रेस के जिला उपप्रधान रविंदर बिंदु भूंबला के घर आयोजित समागम में सभी का सम्मान किया गया और गढ़शंकर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युथ कांग्रेस के चुने गए ने पदाधिकारियों से आग्रह किया गया। इस दौरान ने चुने गए पदाधिकारियों ने कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विजय इंद्र सिंगला, अजायब सिंह बोपाराय, बिंदु भूंबला, कमल कटारिया व तमाम समर्थकों व वोट डालने वालो का आभार प्रकट किया। उन्होनों ने कहा कि हम आपने नेता राहुल गांधी व अन्य बरिष्ठ नेताओं के निर्देशों पर काम करते हुए कांग्रेस को गढ़शंकर में मजबूत करने के लिए काम करेंगे और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए घर घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाएगें।
इस दौरान आल इंडिया जट्ट महासभा ,पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, कांग्रेस के जिला उपप्रधान रविंदर बिंदु भूंबला व अन्य ने नए चुने गए पदाधिकारियों को वधाई दी और उनसे आग्रह किया कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाये। विधानसभा चुनाव निकट है पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी हम सभी मिलकर उसे जिताकर गढ़शंकर में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा करवाएंगे। इस दौरान नंबरदार जयराम , पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू, सुरिंदर पंच, दर्शन जिंदल , गुरमेल जिंदल, सुरेश पूर्व पंच, जोगिन्दर , निंदर, राहुल, जस्सी , बलविंदर बिंदु , जीत राम , दर्शन लाल पंच , डॉ अश्वनी , भजन लाल, मणि नागला, कोकी भूंबला ,विजय , दर्शन भूंबला, टोनी चेची, सुमित जिंदल , धर्मा चेची, पूर्व पांच सोनू , चरणजीत किसाना सहित काफी संख्यां में युवा व महिलाएं भी मौजूद थी।
Comments
Post a Comment